सूत्र २: जो हुआ सो न्याय
दूसरो को देखकर जो प्रकार के विकल्प होते है उसका समाधान है प्रभु द्वारा बताया गया सत्य - ’जो हुआ सो न्याय’
(क) दुनिया में हमें लगता कि इसने हमारे साथ बङा ही अच्छा किया, या बहुत ही बुरा किया।
इस पर विचार करे कि वास्तव में ऐसा है क्या? वास्तव में कोई हमारा अच्छा या बुरा नहीं करता। दुनिया में जीव की यात्रा बहुत बङी है। अनादि अनन्त काल की है। इस प्रकार की यात्रा विश्व में समस्त जीवो की है। सब जीवो की एक ही कहानी है- चाहे हम माने या ना माने। इस यात्रा में सब कोई जीव अपना किया करा ही भोगते हैं। कोई किसी को सुखी या दुखी नहीं कर सकता है। कोई किसी को सुखी या दुखी कर सके तो यह तो प्रकृति का अन्याय होगा। जिसने जितने गलत काम किये उसे या तो उसे भोगने होंगे या तप के द्वारा भस्म करने होंगे- उसके बिना किसी के द्वारा वो समाप्त कर दियी जायें, तो यह तो प्रकृति का अन्याय होगा, और यह प्रकृति को स्वीकार नहीं। प्रकृति की न्याय का तराजू एकदम सटीक न्याय अनादि काल से करता आ रहा है, और करता रहेगा।
इसके लिये एक उदाहरण लेते हैं- जैसे हमने खूब पैसा कमाया और निकट के बैंक में जमा करा दिया। जब बैंक में पैसा जमा करने गये तब किसी कैशियर ने बैक में हमारा पैसा जमा करवा दिया। अब १० साल बाद हम जब बैंक में गये तो पाया कि कैशियर बदल गया। मगर इस कैशियर ने मेरा पैसा मुझे दे दिया क्योंकि जमा पैसा मेरा था। इसी प्रकार जब हमने भूतकाल में अच्छे-बुरे भाव किये तो भविष्य में किसी निमित्त से अपने को अच्छी बुरी परिस्थितियां बनी। तो उस निमित्त ने मेरे को सुख-दुख नहीं दिया। ये तो उसने मेरा किया कराया ही मुझे दिया। तो जो हुआ सो न्याय ही हुआ। दूसरा व्यक्ति तो मात्र दुख सुख देने का निमित्त बना जैसे कि कैशियर हमें पैसा देने का।
इस बात से हमें ये समझ में आ गया कि कोई भी व्यक्ति या वस्तु मेरे लिये बुरी अच्छी नहीं है। चाहें वो मेरा घर, पति, पत्नि, सास, ससुर, भाई, बहन, दोस्त इत्यादि भी क्यों ना हो। इसलिये, इस बात को गांठ बांध लें - जो हुआ सो न्याय।
(ख) दूसरे की गलत चेष्टाओं को देखके ऐसा लगना कि कितना गन्दा व्यक्ति है।
एक उदाहरण लें- मान लो कि हमने देखा कि समाज की एक बङे बुजुर्ग ने कहा - ’अच्छा हुआ यहां मन्दिर का निर्माण नहीं हुआ’। उसे सुनते ही हमारे मन में उठा कि देखो कैसे अन्यायपूर्ण बात करते हैं। मन्दिर से तो कितनी प्रभावना होती है, कितने लोगो को सुख की प्रप्ति होती है। इनका यह कहना तो एकदम अन्याय पूर्ण है, और मन ही मन में थोङा गुस्सा भी आया कि इतने बुजूर्ग होते हुये भी ऐसी अनुचित बात इन्होने कही। बाद में पता पङा कि ये व्यक्ति तो दिमाग के मरीज है, और बङी ही करूणाजनक अवस्था में हैं। ऐसा सुनते ही पता नहीं गुस्सा तो कहां चला गया, और मन में उनके प्रति करूणा भी आ गयी।
इस उदाहरण से एक बात तो समझने में आयी कि जब हमें कोई चीज न्यायपूर्ण लगती है, तो हमें उसके प्रति दुर्भावनायें नहीं रहती। वास्तव में देखा जायें तो जब हमें घटना न्याय पूर्वक लगती है तो अन्ततया हमें कोई भावनायें ही नहीं रहती, हम मध्यस्थ हो जाते हैं। अन्यायपूर्ण बात पर दुर्भावनायें रखना और बिना उम्मीद के कोई अच्छी घटना के होने पर सुखद भवनायें रखना ही लोक में दिखाई देता है।
अब हम एक उदाहरण और लेते हैं, और उसका तात्विक दृष्टि से विशलेषण करते हैं: एक व्यक्ति हमारे गांव में आया। पता पङा पहुंचे हुवे सन्त हैं। जाकर मिले तो पता पङा कि बाहर से सन्त हैं और अन्दर से पाखण्डी। ऐसा पता पङते ही मन में द्वेष की नाना प्रकार की तरंगे नृत्य करने लगी। लौकिक ज्ञान से तो ये ही पता पङता है कि ये व्यक्ति बहुत गन्दा है। मगर तात्विक दृष्टि से देखा तो पता पङा कि उसका पाखण्ड का कारण तो उसका अज्ञान और कषाय हैं। और ये अज्ञान, कषाय का कारण तो पूर्वजन्म में किये गये भाव हैं। अब समझ में आया जैसा सन्त की अज्ञान, कषाय की अवस्था है, तो उसी के हिसाब से तो कर रहा है, इसीलिये न्यायपूर्ण है। द्वेष करूं तो किस पर करू? उस सन्त की अज्ञान और कषाय पर? मगर उस पर भी कैसे करू, उसका मूल कारण तो भूतकाल में किया गया वो भाव है जिससे इस प्रकार का अज्ञान, कषाय सन्त मे अभी दिखाई पङ रहे है। तो भूतकाल के भाव पर करूं? उस पर भी कैसे करू उसका भी तो कारण उसके भूतकाल में कुछ है। तो मतलब कषाय ही ना करूं। हां! बस यही इष्ट है!
मगर जो कर रहा है, उसके फ़ल में इसे भविष्य में दुख होगा, इसीलिये मन में करूणा भी है। मगर जो कर रहा है, वो अब अन्याय नहीं दिखेगा। इस प्रकार से सम्पूर्ण ब्रहमाण्ड में समस्त जीवो की नाना प्रकार की अवस्थायें न्यायपूर्ण दिखाई पङती है। चाहें वो भ्रष्ट नेता, आतंकवादी, पाखण्डी सन्त इत्यादि क्यों ना हो। जगत मे अन्याय नाम की कोई चीज नहीं। जो गलत कार्य करता है, उसे भविष्य में उससे दुख ना हो इसीलिये उसे सम्बोधा जाता है। यह बात समझके अपने को सब व्यक्ति के प्रति- यह अच्छा है, यह बुरा है- इस प्रकार की भवनाओं का अन्त हो जाता है।
ऐसी दृष्टी बनने से ना तो हम राग करते हैं और ना द्वेष और शान्ति को प्राप्त करते हैं। अगर बाहर कमीयां दिखे तो उसे न्यायपूर्ण देखे, अगर अच्छाईयां दिखे तो उसे न्यायपूर्ण देखें, इस प्रकार से बाहर में अच्छे बुरे के भेद करने की दृष्टी समाप्त हो जाती है, और समता दृष्टी पैदा होती है।
Wednesday, February 15, 2012
Sutra#1: The problem is not out there, the problem is in here
सूत्र १: समस्या बाहर नहीं, अन्दर है
जीवन में देखो तो समस्यायें बहुत हैं। परिवार में कितनी परेशानियां, समाज में कितनी परेशानियां, भारत में कितनी परेशानियां है।
तो प्रश्न उठता है कि हम क्या करें? क्या जाग उठे, और मिटा दे इन सब समस्याओं को। एक कर्मठ व्यक्ति की तरह जुट जायें और जमे रहे जब तक ये विषमतायें ध्वंस नहीं हो जाती।
श्रीगुरू कहते है - नहीं। दो दृष्टियां हैं। दूसरे को सुधारना, उठाना तो लौकिक दृष्टि है। अपने को सुधारना, उठाना आध्यात्मिक दृष्टि है।
शिष्य प्रश्न करे ऐसा क्यों? श्रीगुरू करूणा पूर्वक समझाते हैं कि ये जो समस्या भिन्न भिन्न रूपों में बाहर में दिखाई देती हैं, ये वास्तव में बाहर नहीं तुम्हारे अन्दर हैं। जितनी दुनिया हमें दिखाई देती है, ऐसी अनगिनत दुनिया पूरे लोक के अन्दर हैं। तुम्हारी एक दुनिया है, जो चींटी हमारे घर की नाली की दिवारो पर रहती है, उसकी एक दम अलग दुनिया। उसकी समस्यायें भी एकदम अलग प्रकार की है। ऐसे ही एक मकङी की दुनिया है जो जाले पर झूलती रहती है, और नये जाले बुनती रहती है। इसी ही प्रकार मच्छरो, चमगादङ, छोटी मछली, बङी मछली की अपनी अपनी दुनिया है और उनकी अपनी अपनी समस्यायें हैं।
जानवरो की तो बात ही और, इन्सानो में भी तो अलग देश मे जन्मे लोगो की दुनिया अलग और समस्यायें अलग। अलग देश छोङो, एक ही देश में भिन्न भिन्न व्यक्तियों के अनुभव, ज्ञान और भावो के आधार पर उनकी दुनिया अलग और समस्यायें भी अलग।
जिस प्रकार के हमने कर्म किये उसी प्रकार की दुनिया में हम चले जाते हैं। इसलिये समस्यायें वास्तव मे दुनिया मे नहीं वरन अपने मे हैं। और इसका समाधान भी बाहर नहीं वरन अपने भीतर ही है। हम अन्दर की दुनियां सुधार लेंगे तो सहज ही बहिरंग दुनिया भी सर्व सुन्दर मिल जायेगी, और अगर बाहरी दुनिया में ही लगे रहे तो दुनिया से बन्धन कभी तोङ नहीं पायेंगे।
शिष्य प्रश्न करे- क्या लोक की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता? श्रीगुरू कहते हैं - अगर इनका समाधान हो सकता होता, तो अनादि काल से लोक की सत्ता है - इनका समाधान हो गया होता। इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। तुम्हारा इष्ट इसी में है कि तुम अपना समाधान कर लो।
शिष्य प्रश्न करे- तो क्या पर उपकार कदापि ना करे। तो श्रीगुरू कहते हैं- अपने को सुधारने के पथ पर अपने अन्तरंग को पवित्र करने के लिये और स्थूल पाप भाव से बचने के लिये पर उपकार में भी निमित्त बनो।
इस प्रकार हम बाहर में समस्यायें ना देखकर बाहर से राग-द्वेष ना करे। वरन उसका मूलकारण अपने अंतरंग को जानकर उसे परम पवित्र करें। जिससे परम पवित्र सिद्धलोक की केवलज्ञान रूपी दुनियां में हमारा वास होये।
जीवन में देखो तो समस्यायें बहुत हैं। परिवार में कितनी परेशानियां, समाज में कितनी परेशानियां, भारत में कितनी परेशानियां है।
तो प्रश्न उठता है कि हम क्या करें? क्या जाग उठे, और मिटा दे इन सब समस्याओं को। एक कर्मठ व्यक्ति की तरह जुट जायें और जमे रहे जब तक ये विषमतायें ध्वंस नहीं हो जाती।
श्रीगुरू कहते है - नहीं। दो दृष्टियां हैं। दूसरे को सुधारना, उठाना तो लौकिक दृष्टि है। अपने को सुधारना, उठाना आध्यात्मिक दृष्टि है।
शिष्य प्रश्न करे ऐसा क्यों? श्रीगुरू करूणा पूर्वक समझाते हैं कि ये जो समस्या भिन्न भिन्न रूपों में बाहर में दिखाई देती हैं, ये वास्तव में बाहर नहीं तुम्हारे अन्दर हैं। जितनी दुनिया हमें दिखाई देती है, ऐसी अनगिनत दुनिया पूरे लोक के अन्दर हैं। तुम्हारी एक दुनिया है, जो चींटी हमारे घर की नाली की दिवारो पर रहती है, उसकी एक दम अलग दुनिया। उसकी समस्यायें भी एकदम अलग प्रकार की है। ऐसे ही एक मकङी की दुनिया है जो जाले पर झूलती रहती है, और नये जाले बुनती रहती है। इसी ही प्रकार मच्छरो, चमगादङ, छोटी मछली, बङी मछली की अपनी अपनी दुनिया है और उनकी अपनी अपनी समस्यायें हैं।
जानवरो की तो बात ही और, इन्सानो में भी तो अलग देश मे जन्मे लोगो की दुनिया अलग और समस्यायें अलग। अलग देश छोङो, एक ही देश में भिन्न भिन्न व्यक्तियों के अनुभव, ज्ञान और भावो के आधार पर उनकी दुनिया अलग और समस्यायें भी अलग।
जिस प्रकार के हमने कर्म किये उसी प्रकार की दुनिया में हम चले जाते हैं। इसलिये समस्यायें वास्तव मे दुनिया मे नहीं वरन अपने मे हैं। और इसका समाधान भी बाहर नहीं वरन अपने भीतर ही है। हम अन्दर की दुनियां सुधार लेंगे तो सहज ही बहिरंग दुनिया भी सर्व सुन्दर मिल जायेगी, और अगर बाहरी दुनिया में ही लगे रहे तो दुनिया से बन्धन कभी तोङ नहीं पायेंगे।
शिष्य प्रश्न करे- क्या लोक की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता? श्रीगुरू कहते हैं - अगर इनका समाधान हो सकता होता, तो अनादि काल से लोक की सत्ता है - इनका समाधान हो गया होता। इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। तुम्हारा इष्ट इसी में है कि तुम अपना समाधान कर लो।
शिष्य प्रश्न करे- तो क्या पर उपकार कदापि ना करे। तो श्रीगुरू कहते हैं- अपने को सुधारने के पथ पर अपने अन्तरंग को पवित्र करने के लिये और स्थूल पाप भाव से बचने के लिये पर उपकार में भी निमित्त बनो।
इस प्रकार हम बाहर में समस्यायें ना देखकर बाहर से राग-द्वेष ना करे। वरन उसका मूलकारण अपने अंतरंग को जानकर उसे परम पवित्र करें। जिससे परम पवित्र सिद्धलोक की केवलज्ञान रूपी दुनियां में हमारा वास होये।
Friday, October 28, 2011
Poem: kshamaSagar Ji क्षमासागर जी
जैसे बङा है क्षीरसागर, जिसका कोई अन्त नहीं
ऐसी भरी है तुममे क्षमा, जिसकी कोई सीमा नहीं
करूणा सागर, दया सागर, कितने ही तेरे नाम धरूं
शब्द पढ़ जायें सीमित, कैसे इनमें भक्ति भरूं
वाणी कोमल, कठिन चर्या, कर्म परिक्षा ले रहे
ज्ञान खङग लेके सजग तुम, इसमें सफ़ल हो रहे।
जिनवाणी माता के दुलारे, तुम उसके प्यारे पुत्र हो
तुमको दिलाये ऐसे गुरूवर, जिनकी विद्या असीम हो
इन्द्र, नरेन्द्र तुम नाम लेकर, सदा धन्य हो जाते हैं
तुम्ही उत्तम, तुम्ही मंगल, तुम्हारे गुणो को वें गाते हैं
तुम आत्मा में सजग रहकर, सदा समता रखते हो
सब मित्र और शत्रु से, एक ही मैत्री रखते हो
बन जाऊं तुम जैसा, कैसा वो दिन होगा
निज आत्मा में रच पच जाऊं, तभी असली सुख होगा
करूणा, मैत्री, वात्सल्य भावो से, भिगा दूं इस तन मन को
क्रोध, भय थर थर कांपे, जगा दू मैं दस धर्मों को ।
पंचमकाल में करो साधना, तुम्ही मेरे गुरूवर हो
मुझको भी तुम दे दो दीक्षा, धन्य तभी यह जीवन हो
Saturday, April 16, 2011
Dhoti is very environment friendly
We have multiple options to wear - jeans, pants, Pajama, Dhoti. Out of these I have found Dhoti to be most environment friendly. Below are the reasons:
- With Jeans if waist size increases/decreases we have to find another Jeans. But Dhoti it is not a problem, one can keep the same Dhoti because one can tie the knot according to the waist size.
- With Jeans/Pajama if height increases, we have to find another Jeans/Pajama. But Dhoti again the height is something which can be changed.
- Dhoti is just a piece of cloth, so manufacturing a Dhoti has least number of steps and less machines are needed. While for jeans/pajama when one sew it- more machines are needed and there is waste of cloth also.
For above reasons, one can keep the Dhoti till it is worn out and also can give to others without thinking the waist size or height of others.
Therefore, lets switch to Dhotis :)
Thursday, April 7, 2011
Poem2: Sahajanand Varni Ji
लुट लुट जाऊं तुम चरणॊं में, कब दिन ऐसा आयेगा
मिट मिट जाऊं तुम चरणो में, तब गजब हो जायेगा
मैने तुमको पूजा हमेशा, क्योंकि तुम ज्ञानी विरागी हो
तुमने दिखाया मैं भी विरागी, अब कैसे ये राग रह पायेगा
जाननहार अस्तित्व मेरा, कभी समझ ना पाया था
कोई ना मेरा, कोई ना किसी का, यह राज ना जान पाया था
सब द्रव्य से निराला था मैं , ऐसा कभी ना माना था
खुद को रूपी, रागी मानकर, अनन्त काल बिताया था
अब तो नाम लिया है तेरा, वीरागी बनना मेरा निश्चित है
निश्चित है मुक्ति, निश्चित है मोक्ष, अनन्त सुख भी निश्चित है
धुन लगाऊं तेरे गुण की, तो कैसे ना मुक्ति पाऊंगा
समस्त पुदगल, समस्त राग, छोङकर निज पद जाऊंगा
राह दिखाई तुने ऐसी, जिसमें कोई कंकङ ना हो
सुख सागर में डुबकि लगाने, कि अब कोई कसर ना हो
मिटा दूंगा सारा अज्ञान मैं, अब नाम लिया मैने तेरा
राग को छोङू, द्वेष को तोङूं, निजधाम है बस मेरा
तात्विक जगत का नक्शा दिखाया, ऐसा तेरा ज्ञान महान
बलि बलि जाऊं तुझ चरणों पर, मिल जाये मुझे निजधाम
Friday, December 10, 2010
12 Bhavana
अनित्य भावनाः
राजा राणा छत्रपति, हाथिन के असवार ।
मरना सबको एक दिन, अपनी अपनी बार ॥
अशरण भावनाः
दल बल देवी देवता, माता-पिता परिवार ।
मरती विरियाँ जीव को, कोइ न राखनहार ॥
संसार भावनाः
दाम बिना निर्धन दुखी, तृष्णा-वश धनवान ।
कहूं न सुख संसार में, सब जग देख्यो छान ॥
एकत्व भावनाः
आप अकेलो अवतरैं मरै अकेलो होय ।
यूं कबहूँ इस जीव को, साथी सगा न कोय ॥
अन्यत्व भावनाः
जहाँ देह अपनी नहीं, तहाँ न अपनो कोय ।
घर सम्पति पर प्रकट ये, पर हैं परिजन लोय ॥
अशुचि भावनाः
दिपै चाम-चादर मढ़ी, हाड़ पींजरा देह ।
भीतर या सम जगत मैं, और नहीं धन-गेह ॥
आस्रव भावनाः
मोह-नींद के जोर, जगवाही घूमे सदा ।
कर्म – चोर चहूं ओर, सरवस लूंटे सुध नहीं ॥
संवर भावनाः
सतगुरू देय जगाय, मोह-नींद जब उपशमै ।
तब कछु बनै उपाय, कर्म-चोर आवत रुकै॥
निर्जरा भावनाः
ज्ञान-दीप तप-तैल भर, घर शौधे भ्रम छोर,
या विध बिन निकसै नहीं, बैठे पूरब चोर ॥
पंच महाव्रत संचरण समिति पंच परकार,
प्रबल पंच इन्द्रिय विजय धार निर्जरा सार ॥
लोक भावनाः
चौदह राजु उतंग नभ, लोक पुर-संठान ।
तामैं जीव अनादि तैं, भरमत हैं बिन ज्ञान ॥
बोधि-दुर्लभ भावनाः
धन-कन कंचन राज-सुख, सबहि सुलभ करि जान ।
दुर्लभ है संसार में, एक जथारथ ज्ञान ॥
धर्म भावनाः
जाँचे सुर-तरु देय सुख, चिंतत चिंता रैन ।
बिन जाँचे बिन चिंतये, धर्म सकल सुख दैन ॥
Thursday, August 12, 2010
Gary Francione: His Speech and my interaction with him
I got the opportunity to attend JCNC 10th Anniversary last weekend, which had series of talks by multiple speakers for 2 days. The first talk and most impressive talk I attended was by Gary Francione. Here are the key points talked about:
- Ahimsa and Anekantavad: Ahimsa is the main principle of Jainism. Some people consider Anekantvaad to the main principle, but that is not correct - Ahimsa is the main principle of Jainism.
- Anekantvaad: Anekantvaad is misinterpreted by many people. Some people think everything is justified because it is considered correct by someone or the other. This is not right. The concept of Anekantvaad is not that there is no truth but that truth is complicated. The doctrine arose to explain that the existents in Jainism (soul, matter, and non-material substance), cannot be known except by kevali because all aspects of Dravya, Guna, and Paryaya, cannot be known. Gary explained it by the example of Gold, and how this concept came to counter arguments of Sankhyamata and Buddhism. Moreover, Anekantavada is a doctrine that derives from Ahimsa, not the other way around. I was impressed after listening to the real concepts of Jainism from an American.
- Connection in Jainism and Christianity: Gary talked about the great concepts told by Jesus Christ- 'Love thy neighbour' etc. And explained that such concepts were foreign to the prevailing views when Jesus lived. Jainism is the only religion in the East which had similar concepts and he was convinced that Jesus must have had some interaction with Jains and that's how many of these these great concepts came to the West in the name of 'Christianity'.
- Karma and helping others: Gary talked about that Karma theory does not prohibit us from helping others. We can not say that others are suffering because of their Karma and we do not need to help them. He supported helping others and I was amazed to see that he supported his argument from scriptures of both Digamber and Shwetamber tradition- Panchastikaya, Tatvaarth Sutra and an Aagam granth (forgot the name).
- Donation and Recognition: Gary pointed out that in the West people donate but do want to have recognition, while in Jainism it is recommended to donate and not satisfy our Maan Kashaya by getting recognition. This reminded me of the Sholaka in Tatvaarth Sutra- One donates to get rid of greed and help others. Also a phrase prevalent in my hometown Saharanpur for anonymity during donation: जब दान एक हाथ से दे, तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं पङना चाहिये कि दान दिया (When one donates by one hand, his other hand should not get to know that the donation has been done.) Actually it applies not to just donation, but any good thing we do- we should keep it to ourselves and not seek recognition.
- Taking Milk is Himsa: Gary explained how milk and milk related products case huge sufferings and killing of cows and should be avoided completely by Jains. In early days (3000 years back), there could be a possbility of not having Ahimsa in taking milk (although he doubted it), but taking milk in USA and anywhere else causes certain Himsa to 5 sensed beings and should be 100% avoided by the Jains. I could not agree more, and also stopped eating milk and Ghee for now, and vowed myself to buy only organic
- Gary said Micchami Dukkadam many times and emphasized that he was very concerned as a non-Indian about not offending Jains when he talked about Jain concepts.
I was impressed by the knowledge of Gary about Jainism, considering that he is an American and still learnt so much about Jainism. However I was unsure about his point of connection between Christianity and Jainism and finally got around 1 hour to talk to him on the lunch table. Parag Ji, Mahavir Ji were also there and following points were discussed:
- Christianity and Jainism: I did talk to him how he felt that compassionate words of Jesus were influenced by only Jainism and why not by Hinduism/Buddhism, which also had elements of compaasion and nonvoilence. Gary replied that the way love is explained by Jesus is only found in Jainism. Hinduism and Buddhism associate our actions with Ahimsa, but not the mind and speech. While Jainism talks about Ahimsa for actions, speech and mind and that is how there should be connection in Christianity and Jainism and he himself was convinced that Jesus must have had encounter with Jains before spreading the wisdom words in the west.
- His story of getting influenced by Jainism: He shared his story of how he got influenced by Jainism. He visited a slaughterhouse, and after seeing the voilence, he felt deeply about nonviolence. After searching for concept of Non Voilence he came across literature of Mahatma Gandhi who supported non voilence, and then realized Gandhi Ji learned about non voilence from Shrimad Raj Chandra Ji, who was follower of Jainism.
- He took a teachers training for Preksha Dhyaan and has a great respect for Samani Ji, Acharya Mahapragya Ji and Gurudev Chitrabhabu Ji.
- He told us when he walks he ensure he does not step any ants or grass. He used an old car with multiple dents, and does not replace it in order to follow Aparigraha
- He read the spiritual scripture Samaysaar 5 times, and does not consider that there are any fundamental differences in Digamber and Shwetamber sect.
- It was interesting to note that he knew the Jain terminology like GunaSthaan, Kashaya, Micchami Dukkadam, Ahimsa, Aparigraha, Karma and much more.
- It considered himself very fortunate to get into Jainism, and wanted to be reborn as a Gujarati, so he can understand both Hindi and Gujarati in his next birth.
It was amazing to see an American knowing and appreciating Jainism so much. It motiviated me to not to use animal products (milk etc), and be more serious in following Ahimsa and Aparigraha.
Micchami Dukhadam
Subscribe to:
Posts (Atom)
इच्छा और अपेक्षा
🌿 *इच्छा और अपेक्षा* 🌿 1️⃣ इच्छा क्या है? इच्छा एक कामना है — किसी बात के होने की सरल अभिलाषा। जैसे — > “मुझे अच्छा स्वास्थ्य चाहिए।” ...
-
रत्नकरण्ड श्रावकाचार Question/Answer : अध्याय १ : सम्यकदर्शन अधिकार प्रश्न : महावीर भगवान कौन सी लक्ष्मी से संयुक्त है...
-
I present my trip details and learnings from my first and only visit to Acharya Shree Vidya Sagar Ji Maharaj's Sangh. I got fortunate to...
-
I read the Deepak Chopra's book 'Perfect Digestion' during my flight from California to India, and put down the summary below. C...