Thursday, April 19, 2012

How to win arrogance (मद)


Based on Ratan Karand Shravakachara Shloka 27


  1. कुल मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे कुल से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो कुल से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  2. जाति मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे जाति से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो जाति से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  3. रूप मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे रूप से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो रूप से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  4. ज्ञान मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे ज्ञान से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो ज्ञान से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  5. धन मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे धन से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो धन से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  6. बल मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे बल से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो बल से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  7. तप मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे तप से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो तप से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।
  8. प्रभुता मद: अगर मेरे पास रत्नत्रय है, तो मुझे अच्छे प्रभुता से क्या लाभ। क्योंकि उससे श्रेष्ठ सम्पत्ति रत्नत्रय मेरे पास है। इसके विपरीत अगर मिथ्यात्व, अविरति आदि आस्रव हैं तो प्रभुता से क्या प्रयोजन - क्योंकि इस आस्रव से दुर्गतिगमन तो अवश्यवमेव होगा।


अर्थात केवल यही प्रयोजनीय है कि मेरे को रत्नत्रय है या मिथ्यात्व, अविरति आस्रव है। बाकी कुछ भी प्रयोजनीय नहीं। जिस प्रकार बनिया देखता है कितना मुनफ़ा हुआ, बस वही प्रयोजनीय है- इस बात से कोई मतलब नहीं कि जो ग्राहक आया वो कौन से गांव से आया कौन से कुल का था। उसे प्रकार अपने को यही प्रयोजनीय है कि अपना श्रद्दान, ज्ञान, चारित्र सम्यक है कि मिथ्या। बाकी कुल, जाति, प्रभाव, नाम आदि कुछ प्रयोजनीय नहीं।

Wednesday, April 18, 2012

11 Pratima of Jain householder

Below is description of 11 Pratima of Shravak.


1. दर्शन प्रतिमा 
* पच्चीस दोषो से रहित  
     ८ मद [कुल, जाति, रूप, ज्ञान, धन, बल, तप, प्रभुता(आज्ञा, मान्यता)] 
     ३ मूढता [देव, गुरू, लोक]  
     ६ अनायतन [कुगुरू, कुदेव, कुधर्म, कुगुरू सेवक, कुदेव सेवक, कुधर्म सेवक]  
     ८ दोष [शंका, कांक्षा, विचिकित्सा, मूढ़दृष्टि, अनुपगूहन, अस्थितिकरण, अवात्सल्य, अप्रभावना] 
* संसार, शरीरे, इन्द्रिय भोग से विरक्त हो 
* पंच परमेष्ठी ही जिसको शरणभूत हों 
* जीवादि तत्वो का श्रद्धान करने वाला हो। 
* आठ मूलगुणो को जो धारण करता है। 
* तीन शल्यों का अभाव नहीं 
है। 
* अणुव्रतो में कदाचित अतिचार लगते हैं 

2. व्रती 
* पांच अणुव्रत 
      आहिंसाणुव्रत, सत्याणुव्रत, अचौर्याणुव्रत, ब्रह्मचर्याणुव्रत, अपरिग्रहाणुव्रत 
* तीन गुणव्रत 
      दिगव्रत, अनर्थदंडव्रत, भोगोपभोगपरिमाणव्रत 
* चार शिक्षाव्रत 
      देशावकाशिक(देशव्रत), सामायिक, प्रोषोधोपवास, वैयावृत्य(अतिथिसंविभाग) 
उपर्युक्त व्रतो को माया-मिथ्या-निदान शल्यो से रहित होकर पालन करता हो। 
* तीन शल्य छूट जाते हैं। 
* अणुव्रतो का निरतिचार पालन होता है। 
* तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रत में कदाचित  
अतिचार लगते हैं। 
3. सामायिक 
३ समय सामायिक करता है (प्रातःकाल, मध्यान्ह काल, सांयकाल) 

4. प्रौषध 
अष्टमी, चतुर्दशी पर प्रौषध करता है 
शक्ति अनुसार करने को कहा गया है।  
वृद्धावस्था या बिमारी आदि के कारण यदि  
उपवास की शक्ति क्षीण हो गयी है  
तो अनुपवास या एकासन भी कर सकता है। 
5. सचित्त त्याग 
दया की मूर्ति होता हुआ मूल, फ़ल, पत्र, डाली आदि बिना अग्नि से पकाये हों, कच्चे हों उन्हे भक्षण नहीं करता। 

6. रात्रि भुक्ति विरत 
दयालु होता हुआ रात में कुछ नहीं खाता पीता 
पहली प्रतिमा में रात्रि भोजन त्याग कृत अपेक्षा होता है। 
इस प्रतिमा में ९ कोटि (मन, वचन काय और  
कृत, कारित अनुमोदना) से त्याग होता है। 
7. ब्रहमचारी 
शरीर के प्रति अशुचि भाव रखता हुआ अपनी स्त्री के साथ शयन त्याग देता है 
राग उत्पन्न करने वाले वस्त्राभरण नहीं पहनता, 
शृंगारकथा, हास्यकथा, काव्य नाटकादि का  
पठन श्रवण यानि रागवर्धक सभी वस्तुओं का  
त्याग कर देता है। 
8. आरंभ त्याग 
प्राणघात के कारण नौकरी, कृषि, असि, लेखन आदि छोङ देता है 
* अभिषेक, दान, पूजन आदि का आरम्भ कर सकता है। 
* जिस वाणिज्य आदि में प्राणिहिंसा नहीं होती उसमें बाधा नहीं। 
* आरम्भ का त्याग कृत, कारित से होता है, अनुमोदना से नहीं। 
पुत्रों आदि को आरम्भ की अनुमति दे सकता है। 
* कपङे धोना, जलादि भरना आदि कार्य  
स्वयं अपने हाथ से कर सकता है। 
* धनोपार्जन के लिये पापारम्भ का त्याग करे और स्त्री  
पुत्रादि था धनादि समस्त परिग्रह का विभाग करके  
अल्प धन स्वयं रखे। उसे अपने शरीर के साधन,  
भोजन, औषधि आदिअ में लगावे, दान पूजा करे।  
स्वयं भोजन बनाकर खा भी सकते हैं। 
9. परिग्रह त्याग 
दस बाह्य वस्तुओं में ममता का त्याग करता है, आत्मा में लीन रहके सन्तोषी होता है।      
* दस प्रकार का परिग्रह: क्षेत्र, वास्तु, धन, धान्य, द्विपद(दासादि), 
चतुष्पद(गायादि), शयन, यान (पालकी), कृप्य(रेशमी-सूती  
कोशादि के वस्त्र), भाण्ड (चन्दन, कांसा आदि के बर्तन) 
* वस्त्र, मकान आदि परिग्रह को छोङकर शेष सब परिग्रह छोङ देता है। 
*  ममत्वभाव होने से आरम्भ आदि में पुत्र को अनुमति देता है। 
10. अनुमति त्याग 
आरंभ की कार्यो में अनुमोदना/अनुमति नहीं करता/देता 
* आरम्भ-परिग्रह और विवाह आदि ऐहिक कार्यों में जिसकी
 अनुमति नहीं है। स्वजनो और परजनो के पूछने पर भी गृह 
सम्बन्धी कार्यो में अनुमति नहीं देता। 
*  धार्मिक कार्यो में अनुमति दे सकता है। 
*  घर से निकलने की इच्छा हो जाने पर गुरूजन, बन्धु-बान्धव 
और पुत्रादि से यथायोग्य पूछे। 
11. उद्दिष्टत्याग 
घर छोङकर मुनि संघ में रहता है। भिक्षा द्वारा भोजन ग्रहण करता है। एक खंड वस्त्र को घारण करता है। 
क्षुल्ल्क: 
* खण्ड वस्त्र पहनते हैं: जिससे मस्तक ढ़के तो पैर न ढ़के, पैर 
ढ़के तो मस्तक न ढ़के। 
*  दाढ़ी, मूंछ और सिर के बालो को कैंची से कटावे। 
*  पिच्छी से उपकरण को मार्जन करके उठावे, रखे 
*  बैठकर पात्र में भोजन करे। हाथ में पात्र लिये 
हुए  श्रावक के घर जाकर उसके 
आंगन में खङे होकर ’धर्मलाभ’ कहकर भिक्षा 

की प्रार्थना करे।  इस प्रकार घर-घर भिक्षा 
मांगना ना रूचे तो एक घर में ही मुनियों 
के पश्चात दाता के घर जाकर भोजन करे। 
*  अन्तराय आने पर भोजन पान का त्याग करे। 

ऐलक: 
*  लंगोट रखते हैं 
*  दाढ़ी मूछ के बालो को हाथ से उखाङते हैं। 

एषणा के दोषो से रहित करपात्र में ही भोजन 
करते हैं। 
*  ये सभी परस्पर ’इच्छामि’ उच्चारण द्वारा 
विनय व्यवहार करते हैं। 
* दोनो ही क्षुल्लक ऐल्लक रेल, मोटर आदि वाहन 
में बैठकर यात्रा नहीं करते, पैदल विहार करते हैं। 

क्षुल्लिका: 
*  सोलह हाथ की सफ़ेद साङी और चद्दर रखती है। 
*  क्षुल्लिका की सारी क्रियाएं क्षुल्लक के समान है। 

आर्यिका: 
*  सोलह हाथ की फ़ेद साङी रखती है। 
*  उपचार से महाव्रती कहा है। 
 

Monday, April 2, 2012

Visit to India to Jain Saints - March 2012


हस्तिनापुर में महाराज जी के दर्शन

मैंने मुनिमहाराज जी के हस्तिनपुर में दर्शन किये। उनका नाम तो भूल गया- मगर इतना धयान है कि वें आचार्य धर्मभूषण महाराज जी के शिष्य थे। उनको मैने सुबह आहार दिया और मेरा दुर्भाग्य कि रबङी लेते वक्त उसमें बाल निकल जाने से उनका अन्तराय हो गया।

उन्होने बतलाया कि ’कोई तुम्हारे दस हजार रूपये लूटे - तो उससे द्वेष ना करो क्योंकि वो तो पुराने कर्मो का कर्जा था जो तुमने वापस किया। उसके पास जाओ और कहो दस-बीस रूपये और लेले- अगर कुछ पुराने लेन देन का ब्याज बचा रह गया हो।’ बाद में वो व्यक्ति कभी मिले तो कहना- ’जय जिनेन्द्र।’ और मन से आशीष देना ’खुश रहो’।

उन्होने कहा कि अगर श्रावक जबरदस्ती मुनिमहाराज को गरिष्ट भोजन खिलाये तो इसमें मुनि महाराज जी अपना दोष समझे। उन्होने बतलाया कि एक बार एक मुनिमहाराज जी ने एक आचार्य जी से कहा कि श्रावक बहुत जबरदस्ती करते हैं, और ना चाहते हुये भी बहुत गरिष्ट भोजन खिला देते हैं। तो आचार्य जी ने कहा कि अगर कोई रोटी के दो ग्रास तुम्हारी अंजली में रखे और उसके ऊपर स्टील की कटोरी रख दे, तो क्या तुम स्टील की कटोरी खा लोगे या अन्तराय करोगे? उनका कहने का मतलब यह समझ में आया। श्रावक लोग कैसा भी करे, मुनि महाराज जी अपने को दृढ़ रहना चाहिये।

एक बार एक मुनिमहाराज दिल्ली में गये और आंकङी ली कि ब्रहमचारी से ही आहार लूंगा। उन्हे एक गरीब ब्रहम्चारिणि मिली और उन्होने आहार किया। उन्हे आहार में खिचङी इत्यादि ही मिली। जब महाराज जी जाने लगे तो एक सेठ ने ब्रहम्चारिणी को उलाहना दी कि तूने महाराज जी को खिचङी खिला कर ही भेज दिया। इस बात पर महाराज जी ने कहा- ’अब हमारा नीयम है कि अगले ३० दिन तक हम केवल खिचङी, दूध और पानी ही आहार में लेंगे और गरीब के घर ही आहार लेंगे जिसके घर आहार सामान्यतया नहीं होता।’

मेरे को महाराज जी की बातो का निष्कर्ष निकला कि अपने को सुधारो दूसरो को नहीं।

हस्तिनापुर में भरत भूषण महाराज जी के दर्शन

मैने भरत भूषण महराज जी के दर्शन किये। उनके शरीर पर काली मैल की परत जमी हुई, पसीने से शरीर लथपथ देखा। बाद में पिताजी ने बतलाया कि वे काय को बिल्कुल नहीं साफ़ करते और कोई श्रावक साफ़ करने की चेष्टा करे तो उसे डांट देते  है। मुझे उनके शरीर के प्रति वीतरागता देख काफ़ी प्रेरणा मिली।

उनसे बात करने पर उन्होने बतलाया कि एक बार कुछ मुसलमानो ने उन्हे कहा- ’देखो आ गये नंगे बाबा’। इस पर उनके साथ चलने वाले श्रावको ने प्रतिरोध करने की कोशिश की तो महराज जी ने मना कर दिया। उन्होने कहा- कि सही तो कह रहे हैं- शरीर तो है ही नंगा, आत्मा भी नंगी है- उसमें कोई विकार नहीं। हमारी तो आत्मा भी नंगी, इसलिये कहने दो।

महाराज जी सदा प्रसन्न दिखते हैं। मानो उनके अन्दर कोई विकार ही ना हो। चर्या कठोर पालन करते हैं और आदर्शो को पालन करते में रत रहते हैं।

सोनागिरी जी में उत्तम सागर महराज जी के दर्शन

सोनागिरी जी में उत्तम सागर महराज जी से दर्शन हुवे। महाराज जी ने समझाया- ’जब तुम camera से फ़ोटो खींचते हो तो रील पर प्रकाश आता है और कैमरे की खिङकी फ़ोटॊ खींचते ही एक दम बन्द हो जाता है। उसी प्रकार जब भगवान के दर्शन करो तो भगवान को देखो और फ़िर आंखे बन्द कर लो। एक दम बन्द कर लो। उनके फ़ोटो अन्दर खींच लो और देखो ’यही तो मैं हूं’। मैं ही तो परमात्मा हूं। यही तो मेरा स्वरूप है।’ महाराज जी ने रात भार इसका चिन्तन करने को कहा।

मैने इसके बारे में रात भर सोचा। अगले दिन सुबह उठके उन्हे आहार दिया। उन्होने पूछा ’तुम्हारी गाङी garage की है कि showroom की?’ मैने कहा- ’समझ नहीं आया’। महाराज जी ने पूछा- ’शादी हुई की नहीं?’ मैने कहा- ’जी। मेरी गाङी तो garage की है’ महाराज जी ने अफ़सोस जाहिर किया, मगर कहा अगले भव में ध्यान रखना।


सोनागिरी जी में अमित सागर महराज जी के दर्शन

सोनागिरी जी में अमित सागर महाराज जी से चर्चा हुई: उन्होने कहा नमोकार मंत्र की जाप इस प्रकार करे: पहले आती जाती श्वास को देखें। जब श्वास सामान्य हो जाये और आने वाले और जाने वाली श्वास में लगभग समान समय लगे तब नमोकार मंत्र की जाप शुरू कर दे। सांस लेते हुये णमो अरिहंताणं, सांस छोङते हुये णमो सिद्धाणं, सांस लेते हुये णमो आइरियाणं, सांस छोङते हुये णमो उवज्झायाणं, सांस लेते हुये णमो लोए, सांस छोङते हुये सव्वसाहूणं का उच्चारण करें।’ मैने पूछा कि इसमें तो १०८ बार की जाप करने में बहुत समय लग जायेगा। उन्होने समझाया कि ज्यादा समय लगे तो थोङे समय के लिये ही करो- जितने हो जाये उतने ही बढिया। उन्होने भक्तामर स्त्रोत्र के भी उच्चारण के नये तरीके बतलाये।

उन्होने बतलाया- क्रमबद्धपर्याय सही concept नहीं। हिन्दुओं ने बोला कि भगवान ही कर्ता धर्ता है इसलिये तुम कुछ मत करो। और क्रमबद्धपर्याय वाले कहते हैं कि भगवान ने जो देख लिया वैसा ही होगा, इसलिये तुम कुछ मत करो। दोनो ही concepts पुरूषार्थ का लोप करते हैं।

उन्होने यह भी बतलाया कि आजकल जैन श्रावको को पूजा का फ़ल इसलिये कम मिलता है क्योंकि वें अर्घ चढाने में लापरवाही करते हैं। भगवान को अर्घ में मूल्यवान वस्तुयें चढायें। जैसे भिन्न भिन्न प्रकार के फ़ल बदल बदल के चढावें। कभी बादाम, कभी किशमिश, कभी अखरोट इत्यादि। दीप पर पीले चावलों की जगह थोङा सा कपूर जला ले और घर पर बनी धूप को उस पर खे देवें। भगवान का अभिषेक सामन्य पानी की जगह उसमें थोङा कपूर मिला लेवें।

मैने पूछा- ’महाराज जी ठण्ड गर्मी में परिषह कैसे सहते हैं?’ महाराज जी ने बताया- ’ज्ञान का अमृत पीकर’। मैने पूछा - ’महाराज जी आपका आत्मा का ध्यान होता है?’। महाराज जी ने कहा  ’अगर इतना नहीं होता तो यहां नहीं होते। हमने बाहर का नहीं अन्दर का पाया है।’

महाराज जी ने तत्वार्थ सूत्र के शुरू के ७-८ सूत्र समझाये और बतलाया कि मेरे को भी उसे रीति से दूसरो को समझाना चाहिये।

महावीर जी, राजस्थान, में मुनि प्रार्थना सागर महाराज जी के दर्शन

महावीर जी, राजस्थान, में मेरी मुनि प्रार्थना सागर महाराज जी से चर्चा हुई। मैने उन्हे jcnc मन्दिर में होने वाली अभिषेक पद्ध्ति के बारे में बतलाया और बताया कि हम जल प्रासुक नहीं करते, क्योंकि हमारे पास सुबह समय नहीं होता - तो उन्होने कहा कि एक हीटर ले ले - 200 W - 500 W का- उससे जल को २-३ मिनट में प्रासुक कर लें।

महाराज जी ने एक नीती की पुस्तक दी - वो नीति की पुस्तक मुझे बहुत ही बढिया लगी। उसकी pdf शायद उनकी website पर उपलब्ध हो।

ऋषभांचल जी में कौशल माता जी के दर्शन

ऋषभांचल जी में कौशल माता जी से चर्चा हुई। उन्होने ज्ञान और दर्शन के बीच में अन्तर बतलाया। ज्ञान पर को जानता है और दर्शन स्व को। उन्होने यह भी बतलाया - दर्शन स्व को जानते हुये भी स्वानुभव से भिन्न है। क्योंकि मिथ्यादृष्टि के दर्शन में मोहनीय का स्वाद आता है और स्वानुभवी को उसका स्वाद नहीं आता।

मैं किसी को छूता ही नहीं

वास्तविक जगत और जो जगत हमें दिखाई देता है उसमें अन्तर है। जो हमें दिखता है, वो इन्द्रिय से दिखता है और इन्द्रियों की अपनी सीमितता है। और जो ...